हक की लड़ाई

देखो वह रात रूपी सुन्दरी
      ब्रह्ममान्ड के सरोवर में नहा रही है
मुस्कुराती,सकुचाती,कुछ लजाती सी
       देखो कैसे उतरी है धरा पर
धीरे-धीरे पायल छनकाती
      इस शाम की गोधुली बेला में
तन-मन को रिझा के बुला रही है
      अपने यादों के पहर में खो गयी है
खुद पर इठलाती हुई हमे सुला रही है
       इसके बातों में आके,सितारे झिलमिलाये हैं
सजा-संवार के सपनों के राजकुमार से मिलवा रही है
       ललाट पर सजी ओस की नाजुक बिंदिया
सौंदर्य को निखार के मनमोह रही है
        एक अलग ही शमा जल रही है
तरंगित होकर जीवन को झूला रही है
        सजगता,गम्भीरता का चादर ओढ़े स्वयं
रजनी-सजनी अपनी रूप निहार रही है
        कमर मटकाती ठुमुक-ठुमुक साज बजाती है
हौले-हौले पगडंडी पकडे चली जा रही है
        उषा के इस शांत पहर में अजीब ख़ामोशी छाई है
कहीं दूर आसमान में पौ फटती दिखाई दे रही है
        निकली हैं किरने,भागी,दौड़ी,शोर मचाती
नीरव बन फिर भी शांत नही शोख चंचल हैं
        मिलना चाहती हैं अपने प्रियतम सूरज से
देना चाहती हैं अपने अस्तित्व को एक आधार
        करना चाहती हैं पूरा अपना अरमान
अथाह,गहरी है उसकी सम्बेदना
        सदियों से एक दूसरे के दिलों में लौ जैसी जल रही है
मज़बूरी है परिस्थिति और समय की
       जिससे लड़ न् पाए हम अपने हक की लड़ाई...
                                           डॉ.सुनीता
        

3 comments:

  1. बहुत ही कमाल का अनुपम लेखन है आपका,सुनीता जी.
    मन पढकर भावविभोर हो गया है.
    प्रस्तुति के लिए आभार.

    समय मिलने पर मेरे ब्लॉग पर आईएगा.

    ReplyDelete
  2. वाह,...सुनीता जी बेहतरीन प्रस्तुति,...अनुपम सुंदर रचना....
    .
    MY NEW POST ...काव्यान्जलि...सम्बोधन...

    ReplyDelete
  3. हक की लड़ाई आजकल हर कदम पर चलती है।
    बेहद खूबसूरत कविता।

    सादर

    ReplyDelete

लोकप्रिय पोस्ट्स