कठमुल्लावाद के खिलाफ जंग जारी रखियेगा..


दक्षिण पंजाब की स्थानीय पंचायत के आदेश पर हजारों लोगों के सामने 
मुख्तारन माई के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. 
इससे सम्बंधित बहुतेरे लेख-रिपोर्ट और पुस्तक लिखी गयी.       
घटना २००२ में हुई, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों 
६ आरोपियों में से ५ को बरी कर दिया.
अंततः इतने सालों बाद मुख्तारन माई को क्या हासिल हुआ...
अब ओ किस न्याय में भरोसा करें.
न्याय के प्रहरियों ने जो फैसला दिया ओ मुख्तारन माई  के लिए 
सामूहिक बलात्कार से भी बड़ा आघात,पीड़ादायी,असहनीय,नासूर
की तरह सालने वाला जख्म दे गया.  
मुख्तारन माई इस ताजे घाव पर मरहम लगाने के लिए अब किसके पास जायेंगी...?
मुख्तारन माई...!
उन जालिमों के खिलाफ जंग जारी रखियेगा.
कठमुल्लावाद के खिलाफ,पोगापंथियों के खिलाफ,
तहजीब और रीती -रिवाजों के रक्षक, ठेकेदारों के खिलाफ 
उन सभी के खिलाफ जो भी प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे हैं.
दुनिया की महिलायें आपके साथ हैं... 
हम आप के साथ हैं...   

0 comments:

Post a Comment

लोकप्रिय पोस्ट्स